August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

RAIGARH: सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, सडक किनारे खड़े टक से टकराई बाईक, काम करके घर लौटते समय रास्ते में हुई घटना

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती रात सड़क किनारे बिना इंडिकेटर खड़े ट्रक से टकरा जाने से बाईक सवार दो भाईयों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में ले लिया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठेंगागुड़ी निवासी दो सगे भाई राजेन्द्र कुमार 33 साल एवं राजीव लोचन 26 साल, दोनों सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे और रोजाना अपने गांव से रायगढ़ आना जाना करते थे। बताया जा रहा है कि कल शाम 7 बजे दोनों भाई अपना काम निपटाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बाईक सवार दोनों भाई जब रैबार के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे बिना इंडिकेटर जलाये खड़े ट्रक से उनकी मोटर सायकल जा टकराई।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों भाई सड़क किनारे बेहोशी के हालत में पड़े हुए थे, जिन्हें रात करीब 10 बजे के आसपास एंबुलेंस से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई।
बहरहाल सड़क हादसे ने दो सगे भाई की मौत हो जाने के बाद आज दोनों के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?