October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

शौच के लिए गए पति-पत्नी दंतैल हाथी ने अचानक कर दिया हमला, महिला को कुचलकर मौत के घाट उतारा, 24 घण्टे में दूसरी घटना

कोरबा। जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में हाथी के हमले से फिर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

ताजा घटना कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंझरा की है। यहां तड़के सुबह गांव से लगे जंगल में शौच के लिए गए पति-पत्नी पर एक दंतैल हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी को देखते ही पति जान बचाकर भाग निकला, लेकिन हाथी ने महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मीना बाई के रूप में हुई है, जो रामकुमार की पत्नी थी। शौच कर वापस लौटते समय दोनों का हाथी से आमना-सामना हुआ था।
24 घण्टे पहले चैतमा वन परिक्षेत्र में भी हाथी के हमले की घटना सामने आई थी। जहां पति पत्नी घर के आंगन में सो रहे थे इस दौरान हाथी ने हमला कर पत्नी को पटक कर मारा और पति खाट के नीचे छुपकर अपना जान बचाया था।
वहीं,करीब पांच दिन पहले बिलासपुर रेंज में भी एक महिला को हाथी ने मार डाला था। बताया जा रहा है कि वही दंतैल हाथी झुंड से बिछड़कर बिलासपुर रेंज से होते हुए कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में पहुंचा है और लगातार मानव-आवास के करीब घूम रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कटघोरा के डीएफओ निशांत झा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। मृतका के परिजनों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। साथ ही, दंतैल हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं और हाथी से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?