June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार दिनों में 17 वाहन जब्त, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत चार दिनों के दौरान पुसौर, रायगढ़ एवं खरसिया क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन करते हुए कुल 17 वाहनों को जब्त किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 09 वाहन, 17 दिसंबर को पुसौर क्षेत्र में निम्न श्रेणी के चुना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 ट्रेलर तथा 18 दिसंबर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए 07 वाहनों पर जप्ती की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना पुसौर, पुलिस थाना खरसिया एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में रखा गया है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज अमले की सक्रिय भूमिका रही। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?