June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

रायगढ़ में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस कार्यालय में आज संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
उन्होंने देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक और गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने दृढ़ संकल्प के साथ प्रस्तावना में निहित आदर्शों को जीवन और कर्तव्य में लागू करने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति रही, जिन्होंने एक स्वर में संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इसी प्रकार थानों में भी थाना प्रभारियों ने अधिनस्थों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?