रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए माता रानी का आशीर्वाद लिया। साथ ही क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना करते हुए ओपी चौधरी ने कामना की कि माता रानी की असीम कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा सभी के जीवन में खुशहाली आए।
इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित किया। नवरात्रि का पर्व आस्था, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की और पर्व को भक्तिभाव, उत्साह तथा उल्लास के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं।










