August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

अवैध शराब परिवहन में बड़ी सफलता, 28 पेटी देशी शराब सहित एक टाटा सफारी वाहन जप्त

दुर्ग :- नंदिनी थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी सफलता पाई है।पुलिस ने इस मामले में शराब तस्कर सहित शासकीय शराब दुकान में काम करने वाले लोगो को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसके पास से 28 पेटी देशी शराब सहित एक टाटा सफारी वाहन जप्त किया है।पुलिस ने सभी शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा सफारी में कुछ लोगो के द्वारा देशी शराब दुकान से अवैध शराब की तस्करी कर रहे है।जिसके बाद पुलिस ने नंदिनी खंदिनी के पत्थर खदान के पास टाटा सफारी CG04HD 7843 को रोककर तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में शराब रखा हुआ था।पुलिस ने वाहन में सवार 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर शराब से भरी टाटा सफारी को थाने लेकर पहुंची।पुलिस ने पहले नरेश कुर्रे,लवकेश उर्फ बबलू और आर्यन लहरे,प्रभु बारले को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने इनसे कड़ी से पूछताछ करने पर बताया कि नंदिनी खंदिनी के देशी शराब दुकान से बड़ी शराब खरीदकर आसपास के गांव में खपाते थे। इसके बाद पुलिस ने देशी शराब दुकान मे काम करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मैनेजर हितेश सय्यान और विचित्र दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में शराब दुकान के सेल्समैन नारायण जोगी,अमरजीत महतो और नितेश साहू को भी गिरफ्तार किया है सेल्समैन शासकीय देशी शराब दुकान से शराब तस्करों को दुकान से बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध करते थे। पुलिस ने इस मामले आरोपियों से 28 पेटी देशी शराब,टाटा सफारी,4 मोबाइल फोन,नगदी 15 हजार बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 74 हजार आंकी गई है।पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?