June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

गजराज से आंतक से सहमे ग्रामीण, दंतैल हाथी ने खेत रहे ग्रामीण पर किया हमला, वन विभाग मूवमेंट पर रखी रही नजर

कोरबा।अपने दल से बिछड़ कर एक हाथी कनकी क्षेत्र की ओर चला आया है, कुछ लोगों ने इसे कनकी के मुख्य मार्ग में देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी है। हाथी के आसपास देखे जाने की सूचना आग की तरह फैल गई जिसके बाद लोग हाथी को देखने निकल पड़े है, जो कि यह लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
हाथी कनकी से पहरीया की ओर जाना बताया जा रहा है। सक्ति जिले के जंगलों की ओर से यह हाथी अपने दल से बिछड़ कर कोरबा जिले के कनकी क्षेत्र में दाखिल हुआ है। वन विभाग लोगों को सावधानी बरतने सहित हाथी से दूर रहने की लगातार अपील कर रहा है ।
जिले के ग्राम कटबीतला में सोमवार की सुबह ग्रामीण मुन्ना राजवाड़े 45 वर्ष पर हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण रोज की तरह अपनी फसल का हाल देखने खेत की ओर गया था। खेत के पास स्थित झाड़ियों में पहले से मौजूद हाथी ने अचानक उस पर धावा बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामवासियों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड आसपास के जंगलों में लगातार दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के बार-बार गांव की तरफ बढ़ने से फसलें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र में टीम भेजकर निगरानी बढ़ा दी है।
कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है और लोगों को घर से निकलने के लिए रखा जा रहा है वही हाथी पर नजर रखी गई है।
साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय खेतों की ओर अकेले न जाएं और किसी भी तरह की गतिविधि की तुरंत सूचना वन अमले को दें। वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए टीम सक्रिय है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?