April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल की चोरी, बाईक खपाने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा पुलिस ने घर के सामने खड़े मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चोरी की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी अभिषेक कुमार भारद्वाज, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बिरगहनी-ब,को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दरअसल आवेदक मोहम्मद जाबीर निवासी बलौदा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 दिसंबर की रात वह अपनी बजाज प्लेटिना (सीजी-11-BQ-3169) घर के सामने खड़ी कर सो गया था। रात करीब 3 बजे पड़ोसी शंकरलाल साहू ने फोन कर सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल ले जा रहा है। जब बाहर निकला तो बाइक गायब थी।
रिपोर्ट पर थाना बलौदा में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बंधवा तालाब के पास संदिग्ध युवक को रोका।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक कुमार भारद्वाज बताया। वह मोटरसाइकिल के कागजात पेश नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने रात में सगाई मंदिर, बलौदा के पास से बाइक चोरी की थी। आरोपी का मेमोरेन्डम कथन लिया गया तथा चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?