October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया “रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है, खुद 5 काम नहीं गिना सकती” – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर हमला

छातामुड़ा चौक पर रायगढ़ पुलिस का सघन यातायात जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया चालकों पर कार्रवाई के साथ हेलमेट वितरण

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन जांच और जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा शहर के व्यस्ततम छातामुड़ा चौक पर विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता का संदेश दिया गया और नियमों की अनदेखी करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य मार्ग पर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के पश्चात जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप, यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री उत्तम प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम की उपस्थिति में संबंधित वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है और इसके नियमित उपयोग से गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाई जा सकती है।
ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने उपस्थित वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने से पूर्णतः परहेज करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा दुपहिया वाहन पर सवार चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर आरटीओ अधिकारी श्री अमित कश्यप एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह द्वारा यातायात जागरूकता से संबंधित पोस्टरों का वितरण किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे सुरक्षित, संयमित और जिम्मेदार वाहन चलाने की आदत अपनाएं। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?