August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

जंगली सुअर के बिछाये करंट की चपेट में आकर दो की मौत, वारदात छिपाने साथियों ने छिपाई लाश, चार संदेही हिरासत में

रायगढ़ । जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो ग्रामीणो की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के साथियों ने दोनो शवों को झाडियों में छिपा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के छोटे रेगड़ा निवासी पुनीलाल यादव 51 साल एवं संदीप उरांव 24 साल 9 दिसंबर की सुबह अपने-अपने घर से निकले थे और घर नही लौटे थे। परिजनों ने 12 दिसंबर को थाना पहुंचकर दोनों की शुमशुदगी रिपोर्ट लिखाते हुए उनकी पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि दोनो का शव संबलपुरी नाला किनारे झाडियों में पड़ा हुआ है। जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
गांव के कोटवार ने बताया कि छोटे रेगड़ा निवासी 7 लोगों ने मिलकर जंगली सुअर के लिये करंट बिछाया था उसी करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद उसी के साथियों ने वारदात को छुपाने के इरादे से दोनों के शवों को झाडियों में छुपा दिया था। इस मामले में पुलिस चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?