August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

कोतरारोड़ पुलिस की ग्राम टेका में शराब रेड कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। आज कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सुबह भोर में ग्राम टेका में सघन रेड कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को गांव में अवैध शराब बिक्री की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर सुनियोजित तरीके से पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम टेका के कुधरीपारा क्षेत्र में संदेहियों के घरों की तलाशी ली। इसी दौरान संदेही कमला निषाद के घर दबिश देकर उसे तलब किया गया। अवैध महुआ शराब के संबंध में पूछताछ करने पर वह पहले आनाकानी करती रही, किंतु लगातार पूछताछ पर उसने स्वीकारा और अपने घर के आंगन से 6 लीटर महुआ शराब निकालकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे अवैध बिक्री के लिए रखना बताई, जिसे विधिवत जब्त किया गया।
आरोपिया श्रीमती कमला निषाद पति रामप्यारी निषाद उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम टेका कुधरीपारा थाना कोतरारोड़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चूड़ामणि गुप्ता, सुरेन्द्र भगत एवं महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?