August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

रफ्तार ने बरपाया कहर, ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला यात्री को आई गंभीर चोटें

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा के मुख्यमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। देर रात रेलवे स्टेशन से पेंड्रा की ओर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार एक महिला यात्री को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार महिला यात्री रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी। ऑटो चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था। जैसे ही ऑटो पेंड्रा के दुर्गा चौक से आगे सिंध मेडिकल स्टोर के सामने स्थित डिवाइडर क्रासिंग पर पहुंचा, चालक ने तेज रफ्तार में अचानक ऑटो को मोड़ दिया। तेज गति के कारण ऑटो संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पलटे हुए ऑटो को सीधा कर घायल महिला को बाहर निकाला। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ऑटो को जप्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाने वाले ऑटो चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त डिवाइडर क्रासिंग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार प्रशासन से इस क्रासिंग को बंद करने या सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?