June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

ब्लूमिंग बड्स स्कूल का 2025-26 का वार्षिकोत्सव रायगढ़ ऑडिटोरियम में संपन्न , डीएसपी सुशांतो बनर्जी रहे मुख्य अतिथि

लोचन नगर, रायगढ़ में स्थित इंग्लिश मीडियम प्ले स्कूल ब्लूमिंग बड्स का 2025-26 का वार्षिकोत्सव 14 दिसंबर को रायगढ़ ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के डी एस पी श्री सुशांतो बनर्जी थे।
कार्यक्रम के आरंभ में नन्हे बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा एक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद प्ले नर्सरी के बच्चों द्वारा ‘लकड़ी की काठी’ गाने पर नृत्य किया, जिसने सबका मन मोह लिया। इसके बाद बारी बारी नर्सरी के बच्चों द्वारा ‘डिस्को डांसर’ और ‘टुकुर- टुकुर’ गीतों पर नृत्य किया गया, जिसने कार्यक्रम में समा बांध दिया। नर्सरी द्वारा प्रस्तुत ‘फैमिली थीम’ के नृत्य ने तो वहां उपस्थित सभी को भावुक कर दिया। एल के जी के बच्चों द्वारा ‘दक्षिण भारतीय’ वेश भूषा में लुंगी डांस और ‘मेरा नाम चीन चीन चू’ पर डांस करते बच्चों ने वहां उपस्थित सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। यू के जी के बच्चों द्वारा ‘मैं निकला गड्डी लै के’ और अंत में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधान में यू के जी की छात्राओं द्वारा ‘ तरी हरि ना ना’ गीत पर प्रस्तुत किए गए नृत्य ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि श्री सुशांतो बनर्जी ने अपने उद्बोधन में पालकों से बच्चों को हर तरह से प्रोत्साहित करने का संदेश दिया और बच्चों के विकास में योगदान के लिए स्कूल की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में ब्लूमिंग बड्स की चेयरपर्सन श्रीमती जागृति प्रभाकर ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और बच्चों की मेहनत और लगन के लिए सभी अभिभावकों की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विस्मिता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लूमिंग बड्स के संचालक श्री अविनाश नामदेव, शिक्षिकाओं किरण वर्मा, नेहा अग्रवाल, ग्रेसी केरकेट्टा, मनीषा यादव, उपासना नंदे, नेहा जायसवाल, भारती इजारदार, नेहा कौशिक और चंचल पाहुजा एवं सहायक स्टाफ सत्या, विमला, दुलारी, यशोदा एवं सरस्वती, राजकमल का बड़ा योगदान रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?