April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

युवा कांग्रेस ने रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ज्ञापन, राष्ट्रपति व भारत के मुख्य न्यायाधीश से की गई हस्तक्षेप की मांग

रायगढ़ | जिले में लगातार बढ़ते औद्योगिक, वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायगढ़ (शहर) आशीष जायसवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि रायगढ़ जिला भारी उद्योगों, कोयला परिवहन, ताप विद्युत संयंत्रों और खनन गतिविधियों के कारण गंभीर प्रदूषण की चपेट में आ चुका है। जिले की वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है, जिससे दमा, सांस, त्वचा, आंखों एवं हृदय से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि हो रही है।

साथ ही, कई उद्योगों द्वारा बिना समुचित उपचार के औद्योगिक अपशिष्ट जल को नदियों एवं अन्य जलस्रोतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ने के साथ कृषि भूमि और भू-जल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पर्यावरणीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, लेकिन प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है।। जल जंगल जमीन को लेकर रायगढ़ में लगातार संघर्ष हो रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जिले में संचालित सभी उद्योगों की पर्यावरणीय जांच कर प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, कोयला परिवहन पर नियंत्रण लगाया जाए, पर्याप्त एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,फ्लाई ऐश के यत्र तत्र बिखराव एवम भंडारण पर रोक के साथ ही रायगढ़ में नए उधोग लगाए जाने एवम खदानों के विस्तार पर तत्काल रोक लगाए जाने का निवेदन किया गया ही।।

आशीष जायसवाल ने कहा कि यदि समय रहते माननीय राष्ट्रपति महोदया, एवं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के द्वारा उक्त विषय पर हस्तक्षेप करते हुए,ठोस कदम नहीं उठाए गए तो रायगढ़ जिले में प्रदूषण का संकट और गंभीर हो जाएगा, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को भारी नुकसान होगा।
युवा कांग्रेस के उक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,रायगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान,जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष देवांगन,महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा भी sc प्रकोष्ट के अध्यक्ष अज्ञात मल्होत्रा,सोनू पुरोहित पहुचे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,जिला महासचिव अनिरुद्ध गिरी,महासचिव शिव चौहान,नितेश ठेठवार, रितेश तिवारी,सूरज आचर्य, प्रकाश यादव,चिन्मय स्वाइन,विवेक दास, संदीप श्रीवास,प्रमोद टोप्पो,अनिल ,विजय साजन श्रीवास सहित दर्जनों नेता कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?