August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

मारपीट से घायल महिला की ईलाज दौरान मौत, कापू पुलिस ने आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरपोड़ी दर्रापारा में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने से मामला हत्या में तब्दील हो गया है। कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ठाकुरपोड़ी दर्रापारा निवासी सोनमति केरकेट्टा पति करूं केरकेट्टा उम्र 82 वर्ष को 12 दिसंबर को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही सबीलाल केरकेट्टा द्वारा डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने से सोनमति केरकेट्टा मौके पर ही बेहोश हो गई थी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दिनांक 15 दिसंबर को दोपहर उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर थाना पत्थलगांव से बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद कल कापू थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा असल मर्ग कायम कर गवाहों के कथन लिए गए। मृतिका के परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण होमिसाइडल लेख किए जाने पर कापू पुलिस ने आरोपी सबीलाल केरकेट्टा पिता अमरसाय केरकेट्टा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम ठाकुरपोड़ी दर्रापारा के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
विवेचना के दौरान कापू पुलिस टीम ने ग्राम ठाकुरपोड़ी दर्रापारा में दबिश देकर आरोपी को उसके घर के सामने खेत की ओर लुकते-छिपते घूमते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना के समय पहने कपड़े एवं वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया है।
कापू पुलिस द्वारा आरोपी सबीलाल केरकेट्टा को दिनांक 17 दिसंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना आगे जारी रखे हुए है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?