October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

रोस्टेड चना, कन्फेक्शनरी व खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, मिलावट पर कड़ी नजर, कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने रायगढ़ में की सघन जांच कार्रवाई

रायगढ़। राज्य नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर एवं उप संचालक एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में औरामाइन कलर की मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लेकर सघन निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा शुक्रवार को मेसर्स माखिजा किराना स्टोर, विजयपुर, रायगढ़ से रोस्टेड चना (खुला) का नमूना लिया गया। वहीं इसी दिन मेसर्स भवानी लघु उद्योग, ओम विहार कॉलोनी के सामने, रायगढ़ से शर्करा आधारित खाद्य पदार्थ के कुल 5 नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें रवलगांव लोको कैंडी (पैक्ड), लोट्स सर्फिनी कैंडी, ओम फन कोला मिनी पॉप लॉलीपॉप (पैक्ड), कैंडी लेक गोल्डपान (पैक्ड) एवं रवलगांव पानपसंद (पैक्ड) शामिल हैं।
इसके अलावा मंगलवार को मेसर्स कविता जल पान गृह, जयस्तंभ चौक, ग्राम धौराभाटा से पनीर (खुला) एवं आलू मसाला (खुला) के नमूने लिए गए। सभी प्रतिष्ठानों का मौके पर सघन निरीक्षण किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल एवं श्री शांतनु भट्टाचार्य के साथ कर्मचारी श्री अमित साहू (लैब अटेंडेंट) एवं श्री संतोष दास (लैब टेक्नीशियन) उपस्थित रहे। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्रीमती सुधा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए आगे भी नियमित रूप से जांच एवं नमूना परीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?