August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी, कोयलंगा-भुइयांपाली मार्ग पर पिकअप वाहन में 24 क्विंटल धान जप्त

रायगढ़। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम कोयलंगा-भुइयांपाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 24 क्विंटल धान जप्त किया गया।
एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 13 एएच 4452 को जांच के दौरान रोका गया, जिसमें लगभग 60 कट्टों में भरा 24 क्विंटल धान परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक किशोर प्रधान द्वारा पूछताछ में बताया गया कि धान किसान कमलेश साहू का है, जिसे जामगांव धान उपार्जन केंद्र ले जाया जा रहा है। जब जामगांव धान उपार्जन केंद्र में संबंधित किसान के नाम से जारी ऑनलाइन टोकन की जांच की गई, तो उक्त तिथि का कोई वैध टोकन दर्ज नहीं पाया गया। इसके आधार पर धान को अवैध रूप से परिवहन किया जाना प्रमाणित हुआ। तत्पश्चात मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए धान को जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं वास्तविक किसानों के हित में संचालित किया जा रहा है। वहीं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के मैदानी अमले लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं कोचियों-बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। इसके बावजूद कुछ तत्वों द्वारा अवैध गतिविधियों का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें प्रशासन द्वारा तत्परता से नाकाम किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?