June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

ख़ूनी ‘मुर्गा पार्टी’ में पिता बना हैवान, बेटे पर धारधार कुल्हाड़ी से किया वार, हालत गंभीर

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के धोबनी (अ) गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हज धान मिजाई के जश्न में मचा खून-खराबा जहां पिता हुआ गिरफ्तार, रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबनी (अ) गांव में सामने आई है। यहाँ धान मिजाई का काम पूरा होने के उपलक्ष्य में रखी गई ‘मुर्गा पार्टी’ खूनी विवाद में बदल गई, जहाँ कलयुगी पिता ने मामूली कहा-सुनी पर अपने ही पुत्र पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुमन लाल दुग्गा के घर पर धान की मिजाई का काम खत्म हुआ था, जिसकी खुशी में परिवार के लोग ‘मुर्गा पार्टी’ कर रहे थे। जश्न का माहौल अचानक तब तनावपूर्ण हो गया जब पिता सुमन लाल और पुत्र कोमल दुग्गा के बीच किसी बात को लेकर गरमागरम बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना भयंकर हो गया कि आग-बबूला हुए पिता सुमन लाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सीधे अपने बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।
पिता के इस अचानक और घातक वार से कोमल दुग्गा लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। उसे गर्दन और हाथ पर गंभीर ज़ख्म आए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बेटे को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता सुमन लाल दुग्गा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। डौंडी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC की संबंधित धाराओं) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?