April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया अप्रैल में ही ‘अग्निपरीक्षा’… रायगढ़ में सूरज का कहर, 40 पार तापमान ने थाम दी शहर की रफ्तार, दोपहर में सड़के हो रही सुनी फांसी के फंदे पर लटकते युवक की लाश मिलने से सनसनी, मानसिक तनाव से गुजर रहा था खुलेश्वर राठिया, जांच में जुटी पुलिस RAIGARH NEWS: सड़क हादसे में दो की मौत, काम करके घर जाते समय बुजुर्ग की, दो बाइक को टक्कर से युवक की अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस रायगढ़ पुलिस की पहल— ‘POLICE–YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन, श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों का कार्यशाला

मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर रोडोपाली मंडल में प्रभारियों की बैठक सम्पन्न, पूर्व मंत्री के निवास में पूर्व मंत्री सत्यानंद ,संसदीय सचिव सुनीति एवम मण्डल प्रभारी अशोक अग्रवाल सहित सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी हुए शामिल

तमनार:- मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने एवं मिशन मोड में संचालित करने हेतु लैलूंगा विधानसभा के रोडोपाली मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के निवास स्थान पर किया गया।

बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया,मंडल प्रभारी एवं जिला सहप्रवक्ता अशोक अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा,सभी 11 शक्ति केंद्रों के प्रभारी तथा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने एसआईआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। हर पात्र नागरिक का नाम शामिल हो और मृत अथवा डुप्लीकेट नाम हटाए जाएं,यही हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए। चुनाव सिर्फ दिन भर की प्रक्रिया नहीं,बल्कि पूरी तैयारी और सही दस्तावेजों पर आधारित व्यवस्था है। इस अभियान को हम मिशन मोड में आगे बढ़ाएं।
छाया विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया ने प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 04 दिसंबर के बाद युवाओं को विशेष रूप से वोटर सूची से जोड़ना हमारा महत्वपूर्ण कार्य होना चाहिए। 18वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी युवक-युवतियों तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि रोडोपाली मंडल मतदाता पुनर्निरीक्षण का मॉडल बनकर सामने आए और पूरे प्रदेश में रोडोपाली मण्डल की गरिमा में वृद्धि हो।

मण्डल के प्रभारी व जिले के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने सभी पदधिकारियो से अनुरोध करते हुए कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक सरकारी प्रक्रिया नहीं,बल्कि जनजागरण का व्यापक अभियान है। BLO तथा कार्यकर्ताओं के बीच सुदृढ़ समन्वय अपेक्षित है जिससे गहन पुनर्निरक्षण का कार्य सरलता पूर्वक सम्पन्न हो।फार्म-6, 7 और 8 की जानकारी देते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा कि इन फार्मो के माध्यम से घर-घर पहुंचना और सही विवरण संकलित करना ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है।

बैठक के और भी प्रमुख निर्णय लिए गए जिसमे BLO के साथ नियमित समन्वय स्थापित करने का निर्णय,घर-घर सर्वे एवं सत्यापन द्वारा नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य,फार्म-6,7 एवं 8 भरवाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय,सोशल मीडिया व जनसंपर्क माध्यमों से जनजागरण बढ़ाने की योजना की बात रखी गई।

अंत मे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ हर घर मतदाता,हर मतदाता पहचान के संकल्प के साथ रोडोपाली मंडल ने इस अभियान को मॉडल मंडल के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री सरोज बेहरा द्वारा किया गया तथा आभार महामंत्री झुकलाल ने किया।उक्त जानकारी महामंत्री महेंद्र पटेल द्वारा दी गई।आज की बैठक में संबलपुरी मण्डल के महामंत्री खुशी अजय,भारत पंडा,गोविंद डेहरी,विद्याधर साव,राजेन्द्र थवाईत,ज्ञानेश प्रधान,हेमलाल साव,शोभाराम बेहरा,लवकुश राठिया,कुलदीप पटेल,अशोक पटेल,मिनकेतन भगत,उमेश सिदार,शंकर डनसेना,छुहारा यादव,उद्धव पंडा,जय गुप्ता,उसद पटेल सहित मण्डल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर, कुख्यात सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने SSP के समक्ष किया सरेंडर— आपराधिक रिकॉर्ड रहा सक्रिय, मोहम्मद शाहनवाज मलिक भी दबाव में आया

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?